छत्तीसगढ़मुंगेली

धान खरीदी केंद्रों में उठाव नहीं, टोकन न मिलने की भी समस्या…केंद्रों से मायूस लौट रहे किसान…

नवनीत शुक्ला@मुंगेली। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में धान खरीदी की समस्या बदस्तूर जारी है। धान खरीदी के लिए कटने वाले टोकन और धान उठाव को लेकर प्रशासन को जद्दोजहद करना पड़ता है। इस दौरान अधिकारियों को किसानों की नाराजगी का भी सामना करना पड़ता हैं। बावजूद इसके समस्या जस की तस बनी हुई है।

प्रशासन की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक 28 लाख 40 हजार 500 क्विंटल से अधिक की धान खरीदी जिले में की जा चुकी है। वही 7 लाख 81 हजार क्विंटल से अधिक धान का उठाव केन्द्रों से हुआ है। खरीदे गए धान का उठाव न होने को लेकर मुंगेली समिति ने कलेक्टर से गुहार भी लगाई थी। वही किसानों की समस्या कोई लेकर कांग्रेस कि निगरानी समिति ने हल्ला बोला था। मगर समस्या का समाधान होता नजर नहीं आ रहा है। इधर जिले में कई ऐसे धान खरीदी केंद्र है, जहां के खरीदी केंद्रों से किसानों को मायूस होकर लौटना पड़ता हैं।

Related Articles

Back to top button