राजनांदगांव

महापौर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, एकजुट हुए भाजपा पार्षद

नितिन खोब्रागढ़े@राजनांदगांव। प्रदेश मे विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद राजभर में जश्न का माहौल है। इधर हाई प्रोफाइल सीट राजनांदगांव विधानसभा से कांग्रेस के गिरीश देवांगन को पूर्व मुख्यमंत्री में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमन सिंह ने 45 हजार वोट से शिकस्त दी है।

सरकार बदलते ही नगर निगम राजनांदगांव में सत्ता जाने का डर सताने लगा। कांग्रेस की महापौर ने कांग्रेस पार्षदों की बैठक लेकर सभी पार्षदों को एकजुट रहने की नसीहत दी। वहीं भाजपा परिषद दल ने आचार संहिता लगने से पूर्व कांग्रेस की महापौर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाकर उसे हटाने के लिए कलेक्टर को ज्ञापन सोपा था। उसे लेकर मंगलवार को भाजपा पार्षद दल नगर निगम राजनांदगांव में एकजुट हुआ और महापौर के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन से भेंट करने के लिए रायपुर के लिए रवाना हुए।

इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व वरिष्ठ पार्षद कुलबीर सिंह छाबड़ा ने कहा कि नगर निगम राजनांदगांव में कांग्रेस की सरकार है और पूर्ण बहुमत के साथ है ऐसे में अविश्वास प्रस्ताव की बात ही नहीं आती। गुटबाजी को लेकर श्री छाबड़ा ने कहा कि कोई बात नहीं है। विधानसभा राजनांदगांव चुनाव मे कांग्रेस मेहनत की है। कांग्रेसी नेताओं की दूरी बनाने जाने वाली कोई बात नहीं है। श्री छाबड़ा ने आगे कहा संगठन की बैठक में चुनाव को लेकर समीक्षा की जाएगी।

Related Articles

Back to top button