छत्तीसगढ़सरगुजा-अंबिकापुर

लोकसभा चुनाव को लेकर एक दिवसीय सरगुजा दौरे पर पहुंचे नितिन नवीन, भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की ली बैठक

शिव शंकर साहनी@सरगुजा। बिहार के नगर विकास एवं आवास मंत्री नितिन नवीन लोकसभा चुनाव को लेकर एक दिवसीय सरगुजा दौरे पर पहुंचे। अंबिकापुर के भाजपा कार्यालय में सरगुजा लोकसभा से पहुंचे सभी भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की बैठक ली। इस बैठक में बिहार के मंत्री ने कहा कि बूथ लेवल स्तर में बड़े नेताओं को काम करने के निर्देश दिए गए साथ ही छत्तीसगढ़ में मोदी वातावरण बना हुआ है और मोदी की गारंटी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का सुशासन ही कही ना कही लोगो के विश्वास का कारण बना हैं। जिस तरह से भाजपा ने लोकसभा वार बनाकर कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। जिसमें सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारी के साथ समीक्षा भी की जाती है। यही वजह है कि लाभार्थियों को भी भारतीय जनता पार्टी पर विश्वास है और छत्तीसगढ़ में 11 सीट लोकसभा की भारतीय जनता पार्टी की झोली में जाने वाली है।

इधर पूर्व स्वास्थ्य टीएस सिंहदेव के द्वारा छत्तीसगढ़ लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को 8 सीट मिलने का दावा करने को लेकर बिहार के मंत्री नितिन नवीन ने कहा टीएस सिंहदेव तो खुद मैदान में नही हैं। किसी नेता के लिए प्रचार कर तो नही रहे हैं और ओ अंदर खाने क्या चाहते है। ये तो भूपेश बघेल भी जानते हैं और टीएस सिंह देव 8 सीट किसके लिए जोड़ रहे है और 3 सीट किसके लिए घटा रहे हैं। उनको तो यह बताना चाहिए कि भूपेश बघेल जीत रहे हैं कि नही।

Related Articles

Back to top button