ChhattisgarhStateNews

NIKAY RESULT: रिजल्ट आने से पहले भाजपा में जश्न, कांग्रेस प्रत्याशियों ने हार स्वीकारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ के 10 नगर निगमों में आज सुबह से वोटों की गिनती जारी है। अब तक के रुझानों में भाजपा ने चिरमिरी, रायगढ़ और अंबिकापुर में बड़ी जीत हासिल की है। रायपुर नगर निगम में भी भाजपा ने शानदार जीत दर्ज की है।

भाजपा महापौर प्रत्याशी मीनल चौबे ने कांग्रेस प्रत्याशी दीप्ति दुबे को 1 लाख से ज्यादा वोटों से हराया। मीनल चौबे ने शुरुआती रुझानों में ही मजबूत बढ़त बनाई और पूरी चुनाव प्रक्रिया में अपनी जीत सुनिश्चित की। वहीं, बिलासपुर नगर निगम में भाजपा प्रत्याशी पूजा विधानी के खिलाफ कांग्रेस प्रत्याशी ने हार स्वीकार कर ली है। भा.ज.पा. इस नगरीय निकाय चुनाव में ऐतिहासिक जीत की ओर बढ़ रही है और कार्यकर्ता भाजपा कार्यालय में जीत का जश्न मना रहे हैं।

Related Articles

Back to top button