छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव में BJP का क्लीन स्वीप, महापौर की सभी सीटों पर कब्जा

रायपुर | छत्तीसगढ़ नगर निकाय चुनाव में BJP ने बड़ी जीत दर्ज की। छत्तीसगढ़ नगर निकाय चुनावों में महापौर के सभी 10 सीटों पर भाजपा ने जीत हासिल कर ली है।
इस जीत के बाद सीएम विष्णुदेव साय के निवास के बाहर ढोल-नगाड़े बजते नजर आए। सीएम ने इस ऐतिहासिक जीत के बाद कहा कि सरकार का मेन फोकस रोजगार बढ़ाने पर केंद्रित रहेगा। राज्य के कुल 10 निगम, 49 नगरपालिका और 113 नगर पंचायतों पर 11 जनवरी को चुनाव हुए थे। BJP ने सभी 10 नगर निगम में जीत दर्ज की है। यहां कांग्रेस का सूफड़ा साफ हो गया। वही, राज्य की 49 नगर पालिकाओं में से भाजपा के खाते में 35 गई हैं। कांग्रेस ने 8 पर जीतीं।
दुर्ग में भाजपा की प्रचंड जीत
छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव में BJP ने दुर्ग नगर निगम पर बड़ी जीत दर्ज की। महापौर पद के साथ 40 पार्षद सीटों पर भाजपा के प्रत्याशी विजयी रहे।
- BJP – 40 वार्डों में जीत
- कांग्रेस – सिर्फ 12 वार्डों में सिमटी
- 8 वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशी जीते
- 49 नगर पालिकाओं और 114 नगर पंचायतों के नतीजे जारी
महापौर के लिए इनके बीच था मुकाबला
- महापौर पद के लिए इनके बीच रहा मुकाबला
- रायपुर में भाजपा की मीनल चौबे और कांग्रेस की दीप्ती प्रमोद दुबे
- दुर्ग में भाजपा की अलका बाघमार और कांग्रेस की प्रेमला पोषण साहू
- राजनांदगांव में भाजपा के मधुसूदन यादव और कांग्रेस के निखिल द्विवेदी
- जगदलपुर में भाजपा के संजय पांडेय और कांग्रेस के मलकीत सिंह गैदू
- रायगढ़ में भाजपा के जीवर्धन चौहान और कांग्रेस के जानकी काटजू
- कोरबा में भाजपा की संजू देवी राजपूत और कांग्रेस की उषा तिवारी
- बिलासपुर में भाजपा की पूजा विधानी और कांग्रेस के प्रमोद नायक
- अंबिकापुर में भाजपा की मंजूषा भगत और कांग्रेस के अजय तिर्की
- चिरमिरी में भाजपा के राम नरेश राय और कांग्रेस के डॉ. विनय जायसवाल