देश - विदेश

न्यूजीलैंड में नए साल का जश्न शुरू:आतिशबाजी के साथ स्वागत, भारत से पहले 41 देश करेंगे स्वागत

दुनिया ने नया साल 2025 का स्वागत कर लिया है। न्यूजीलैंड में 12 बज चुके हैं और वहां नया साल मनाना शुरू हो चुका है। भारत से साढ़े 7 घंटे पहले नया साल न्यूजीलैंड में आता है। वहीं, अमेरिका में नया साल साढ़े 9 घंटे बाद मनाया जाता है। इस तरह से पूरी दुनिया में नया साल आने की प्रक्रिया 19 घंटों तक चलती है।

दिलचस्प बात यह है कि भारत के समय से पहले 41 देश नए साल का स्वागत करते हैं। इनमें से कुछ प्रमुख देशों में किरिबाती**, समोआ, टोंगा, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, पापुआ न्यू गिनी, म्यांमार, जापान, इंडोनेशिया, बांग्लादेश, और नेपाल शामिल हैं। ये सभी देश अपने टाइम जोन के आधार पर सबसे पहले नया साल मनाने वाले देशों में शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button