StateNewsदेश - विदेश

केदारनाथ में गैर-सनातनियों के प्रवेश पर नए नियम, सारा अली खान को देना होगा एफिडेविट

दिल्ली। केदारनाथ में गैर-सनातनियों के प्रवेश पर नए नियम, सारा अली खान को देना होगा एफिडेविटअउत्तराखंड के विश्वप्रसिद्ध बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम में आगामी यात्रा सीजन 2026 के लिए नियमों में बड़े बदलाव की तैयारी है।

श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने स्पष्ट किया है कि धामों में केवल उन्हीं गैर-सनातनियों को प्रवेश मिलेगा, जिनकी सनातन धर्म में सच्ची आस्था है।

सारा अली खान और एफिडेविट विवाद
बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान, जो अक्सर केदारनाथ दर्शन के लिए आती हैं, उन्हें लेकर पूछे गए सवाल पर अध्यक्ष ने कहा कि उन्हें अब एक शपथ पत्र (Affidavit) देना होगा। इसमें उन्हें यह प्रमाणित करना होगा कि उनकी आस्था सनातन धर्म में है। इस बयान पर सियासत भी गरमा गई है। कांग्रेस प्रवक्ता सुजाता पॉल ने इसे ‘धार्मिक विभाजन की राजनीति’ करार देते हुए सवाल उठाया है कि क्या यह नियम सभी विशिष्ट अतिथियों पर समान रूप से लागू होगा?

यात्रा 2026 के लिए 3 महत्वपूर्ण नए नियम
मंदिर की मर्यादा और अनुशासन बनाए रखने के लिए BKTC ने निम्नलिखित निर्णय लिए हैं:

  • प्रवेश पर प्रतिबंध: जो लोग सनातन धर्म में विश्वास नहीं रखते, उनका प्रवेश वर्जित करने के लिए एक विशेष SOP (मानक संचालन प्रक्रिया) तैयार की जा रही है।
  • नो मोबाइल ज़ोन: मंदिर परिसर की 60 मीटर की परिधि में मोबाइल फोन ले जाना पूरी तरह प्रतिबंधित होगा। यह नियम श्रद्धालुओं के साथ-साथ मंदिर के पदाधिकारियों पर भी लागू होगा।
  • फोटोग्राफी के लिए तय स्थान: रील बनाने और फोटोग्राफी की बढ़ती प्रवृत्ति को रोकने के लिए मंदिर परिसर से दूर विशेष स्थान (स्पॉट्स) चिह्नित किए जाएंगे, जहां लोग फोटो खींच सकेंगे।

Related Articles

Back to top button