ChhattisgarhStateNewsछत्तीसगढ़

नवा रायपुर अटल नगर: विकास, निवेश और आधुनिक भारत का उभरता स्मार्ट शहर

रायपुर। नया रायपुर अटल नगर आज छत्तीसगढ़ ही नहीं बल्कि पूरे देश के सबसे तेजी से विकसित हो रहे स्मार्ट और योजनाबद्ध शहरों में अपनी मजबूत पहचान बना रहा है। यह शहर आधुनिक अधोसंरचना, हरित विकास, तकनीकी नवाचार और निवेश के नए अवसरों का केंद्र बनकर उभर रहा है। इसे भविष्य के भारत का एक आदर्श शहरी मॉडल माना जा रहा है।

शहर में 52 एमएलडी क्षमता वाली जल आपूर्ति प्रणाली और आधुनिक जल शोधन संयंत्र के माध्यम से स्थायी पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। वर्षाजल संरक्षण के लिए बायोस्वेल्स, रिचार्ज पिट्स और प्राकृतिक जल निकासी तंत्र विकसित किए गए हैं, जिससे भूजल स्तर को मजबूत करने में मदद मिली है।

परिवहन क्षेत्र में रायपुर-राजिम रेल सेवा का विस्तार CBD स्टेशन तक किया गया है। महिलाओं की सुरक्षित यात्रा के लिए पिंक ई-रिक्शा सेवा शुरू की गई है, जबकि ई-बसों के लिए चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर भी तैयार किया जा रहा है। यह शहर को ग्रीन मोबिलिटी की दिशा में आगे बढ़ा रहा है।

शिक्षा के क्षेत्र में एडूसिटी परियोजना तेजी से विकसित हो रही है, जिसमें NIFT, NIELIT और NFSU जैसे राष्ट्रीय संस्थानों को भूमि आवंटित की गई है। वहीं स्वास्थ्य क्षेत्र में लगभग 500 एकड़ में मेडिसिटी विकसित की जा रही है, जिसमें सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल, मेडिकल कॉलेज और अन्य सुविधाएं शामिल होंगी।

आईटी और उद्योग क्षेत्र में लगभग 4,000 करोड़ रुपये के निवेश से एआई डेटा सेंटर पार्क और सेमीकंडक्टर यूनिट स्थापित की जा रही है। इससे हजारों युवाओं को रोजगार मिलने की संभावना है। साथ ही CBD क्षेत्र में IT कंपनियों के लिए प्लग-एंड-प्ले ऑफिस विकसित किए गए हैं।

महिला सशक्तिकरण के लिए 1,000 क्षमता वाला वर्किंग वुमन हॉस्टल और श्रमिकों के लिए आधुनिक आवास बनाए जा रहे हैं। पर्यटन और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए कन्वेंशन सेंटर, स्पोर्ट्स सिटी और सांस्कृतिक केंद्र विकसित किए जा रहे हैं।

सतत विकास के तहत 1 लाख से अधिक पौधरोपण कर शहर के हरित क्षेत्र को 26% तक बढ़ाया गया है। इससे नवा रायपुर पर्यावरण-अनुकूल और जल-संवेदनशील स्मार्ट शहर के रूप में स्थापित हो रहा है।

कुल मिलाकर, नवा रायपुर अटल नगर निवेश, नवाचार और समावेशी विकास का ऐसा केंद्र बन रहा है जो आने वाले वर्षों में भारत के सबसे आधुनिक शहरों में शामिल होगा।

Related Articles

Back to top button