छत्तीसगढ़
नक्सलियों ने जन अदालत में दो ग्रामीणों को दी फांसी की सजा, मुखबिरी के शक में उतारा मौत के घाट

दंतेश्वर कुमार@बीजापुर। नक्सलियों ने जन अदालत में दो ग्रामीणों को फांसी की सजा दी है। उनके शव फांसी के फंदे पर लटकते मिले। जिस पर पर्चा भी नक्सलियों ने चस्पा किया था। बताया जा रहा है कि मुखबिरी के शक में नक्सलियों ने ग्रामीणों को मौत के घाट उतारा हैं।
जानकारी के मुताबिक जनअदालत में जप्पेमरर्का के ग्रामीण माड़वी सुजा और पोडियाम कोसा को फांसी की सजा दी। मिरतुर छात्रवास में अध्ययनरत छात्र पोडियम हिड़मा को रिहा भी किया हैं। भैरमगढ़ एरिया कमेटी ने हत्या की जिम्मेदारी ली हैं। , मामला भैरमगढ़ थाना क्षेत्र का हैं।