
बीजापुर। नक्सली अपहरण पर बड़ी खबर सामने आ रही है। नक्सल इलाके से लापता हुए 4 लोगों में से माओवादियों ने दो को रिहा किया। दो लोग अब भी नक्सलियों के कब्जे में हैं। 24 दिसंबर से पेटी ठेकेदार समेत 4 लोग लापता थे। 10 दिन बाद 2 लोगों को देर रात रिहा किया गया। कोंडागांव निवासी निमेद्र कुमार दीवान और नीलचंद नाग को माओवादियों ने रिहा किया। लोहंडीगुड़ा निवासी टेमरू नाग के साथ ही बारसूर निवासी चापड़ी बत्तैया अब भी नक्सलियों के कब्जे में हैं। रिहाई के बाद पुलिस और मीडिया को बिना सूचना दिए दोनो युवक कोंडागांव रवाना हुए। परिजन और रिश्तेदारों ने रिहाई की पुष्टि की।