छत्तीसगढ़
नक्सलियों ने जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए लगाया आईडी बम, किया निष्क्रिय

कांकेर। उत्तर बस्तर कांकेर जिले के कोयलीबेड़ा क्षेत्र के गट्टाकाल के जंगलों में सुरक्षा बल को नुकसान पहुंचाने के लिए लगाए गए आईडी बम को जवानो ने निष्क्रिय कर दिया है। कांकेर एसपी आइके एलिसेला ने बताया कि ग्राम गटाकाल थाना कोइलीबेडा के आसपास सुरक्षा बल को नुकसान पहुंचाने के लिए नक्सलियों द्वारा आईईडी बम लगाने की सूचना मिली थी। बीएसएफ 30 वी बटालियन के बल और BDS टीम द्वार एरिया को घेरा बंदी कर बारीकी से सर्च किया गया।
मौके पर एक नग आईईडी बरामद हुआ। सुरक्षात्मक दृष्टिकोण से BDS टीम द्वार मौके पर आईईडी को डिफ्यूज (निष्क्रीय) किया गया है। जवानो की पूरी टीम सुरक्षित है। इलाके में सर्च अभियान जारी है।