छत्तीसगढ़नारायणपुर

नक्सलियों ने किया IED ब्लास्ट, 1 जवान शहीद, एक हफ्ते में 7 जवान शहीद 

नारायणपुर।   एक बार फिर नक्सलियों ने नापाक हरकत की है। ID ब्लास्ट में एक जवान शहीद हो गए है।  मिली जानकारी के अनुसार, घटना नारायणपुर ओरछा मार्ग का हैं। जहां माओवादियों ने ID ब्लास्ट कर दिया। इस घटना में एक जवान शहीद हो गए हैं।एक सप्ताह में 7 जवान शहीद हो चुके हैं। एसपी पुष्कर शर्मा ने घटना की पुष्टि की है।

बता दें कि कल भी जवानों और नक्सलियों के बीच सुकमा में मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में तीन जवान शहीद हुए थे। वहीं जवाब में जवानों ने भी 6 नक्सलियों को मार गिराए हैं। वहीं इससे पहले भी 20 फरवरी को राजनांदगांव में नक्सलियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ की घटना हुई थी।

Related Articles

Back to top button