गुंडराजगुडेम मुठभेड़ में मारे गए माओवादियों की शिनाख्त, 10 लाख रुपए सरकार ने रखा था ईनाम

सुकमा। 1 मार्च 2025 को सुकमा जिले के गुंडराजगुडेम इलाके में माओवादी विरोधी सर्च अभियान के दौरान पुलिस और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में दो माओवादी मारे गए, जिनकी शिनाख्त पामेड़ एरिया कमेटी की सक्रिय महिला माओवादी सोड़ी लिंगे (ACM) और पुरुष माओवादी पोड़ियाम हड़मा (ACM) के रूप में हुई। मारे गए माओवादियों पर 10 लाख का ईनाम था।  

पुलिस अधीक्षक  किरण चव्हाण ने बताया कि 28 फरवरी 2025 को डीआरजी और 203 CoBRA की संयुक्त पार्टी को गुंडराजगुडे़म इलाके में माओवादियों की उपस्थिति की सूचना मिली थी। इसके बाद 1 मार्च 2025 को सुबह करीब 9 बजे मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ के बाद मारे गए माओवादी के शवों के साथ-साथ उनके हथियार और अन्य सामग्री बरामद की गई। आईजी बस्तर रेंज  सुन्दरराज पी.  बोले, कि

उन्होंने कहा कि बस्तर पुलिस और अन्य सुरक्षा बल लोकतंत्र की रक्षा और शांति बनाए रखने के लिए पूरी तत्परता से कार्य कर रहे हैं। आने वाले दिनों में इस दिशा में प्रयास और भी मजबूत होंगे।

नक्सलियों से ये सामान  बरामद

देखे नक्सली और उनसे बरामद सामान का वीडियो

https://khabar36.com/wp-content/uploads/2025/03/WhatsApp-Video-2025-03-02-at-6.02.52-PM.mp4
Exit mobile version