छत्तीसगढ़

Ukraine में कर्नाटक के नवीन की मौत, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और राज्यपाल ने जताया शोक, सीएम ने भारतीयों को वापस लाने के प्रयासों में तेजी लाने की अपील

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने यूक्रेन में भारतीय छात्र की मृत्यु पर गहरा दुख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि यूक्रेन में भारतीय छात्र की मृत्यु की खबर बेहद दुखद है। इस पीड़ा में पूरा देश छात्र के परिवारजनों के साथ है। ईश्वर उनके माता-पिता, उनके चाहने वालों को इस कठिन समय को सहने की शक्ति दें।

मुख्यमंत्री ने कहा है कि भारत सरकार से पूरा देश इस समय यूक्रेन से भारतीयों को वापस लाने के प्रयासों में तेजी लाने की अपील कर रहा है। वहीं राज्यपाल उइके ने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की है और सभी भारतीय नागरिकों के सकुशल घर वापसी की कामना की है।

Related Articles

Back to top button