छत्तीसगढ़

मुस्लिम लड़कों ने नाबालिगों को भगाया, परीक्षा देकर वापस लौट रही थी, पुलिस ने किया बरामद 

शिव शंकर साहनी@सरगुजा। जिले के रघुनाथपुर चौकी क्षेत्र अन्तर्गत दो मुस्लिम लड़कों द्वारा नाबालिग को भागने का मामला सामने आया है। दरसअल रघुनाथपुर की रहने वाली दो नाबालिग लड़कियां परीक्षा देने के लिए घर से स्कूल गई हुई थी। जहां से परीक्षा खत्म होने के बाद दो मुस्लिम लड़को द्वारा स्कूल से 2 बजे लड़कियों को कार में बैठाकर रांची ले जाया गया। 

इधर परिजनों को पता चलने पर तत्काल पुलिस चौकी रघुनाथपुर को दी गई। वहीं पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तत्काल कॉल डिटेल सहित तकनीकी माध्यम से लड़कियों को पता लगाने में सफलता हासिल हुई। जिसके बाद रांची पुलिस द्वारा आरोपी और लड़कियों को बरामद कर लिया गया है। इधर गुस्साए क्षेत्र के लोगों ने नेशनल हाईवे 43 पर चक्का जाम करने की कोशिश की लेकिन सरगुजा पुलिस द्वारा सैकड़ो की संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया था और स्थानी लोगों द्वारा आरोपियों के घरों में पत्थर बाजी सहित आग लगाने की कोशिश भी की गई। 

वही क्षेत्र के लोगों द्वारा एक दिन का दुकान बंद का आह्वान किया गया। सरगुजा पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं दोनों नाबालिग लड़कियों को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। और आगे की जांच में पुलिस जुट गई है।

Related Articles

Back to top button