छत्तीसगढ़

सहायक आरक्षक की हत्या, पुलिस जांच में जुटी

दंतेश्वर कुमार@बीजापुर। अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा सहायक आरक्षक को मौत के घाट उतार दिया गया। घटना आज सुबह की बताई जा रही है। 

जानकारी के मुताबिक मृतक सहायक आरक्षक संजय कुमार वेड़जा (थाना भद्राकाली)  में पदस्थ था। जवान 11 जून से अवकाश पर था। कल शाम अपने परिजनों से मिलने पाताकुटरु पहुंचा था , सुबह 4-5 अज्ञात व्यक्तियों द्वारा धारदार हथियार से हत्या की गई। 

पारिवारिक विवाद, आपसी रंजिश या अन्य किसी कारणों के सबंध में जांच की जा रही है। घटनाकुटरू थाना क्षेत्र की है। 

Related Articles

Back to top button