जगदलपुर। के तहसील कार्यालय के पास हुई। हत्यारों ने मृतक को किसी धारदार हथियार से दौड़ा-दौड़ाकर मार डाला। मौके पर खून से सने पैरों के निशान देखे गए। पुलिस फिलहाल मामले की गहन जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, मृतक युवक का नाम करण बघेल था। उसकी उम्र करीब 24 से 30 साल के बीच बताई जा रही है। वह रेलवे कॉलोनी का रहने वाला था। शनिवार की रात वह दंतेश्वरी मंदिर के पास घूमने आया था।
पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार, मंदिर के पास ही और तहसील कार्यालय एवं दशहरा पसरा भवन के पास करण बघेल का कुछ अज्ञात युवकों के साथ विवाद हुआ। इसके बाद आरोपियों ने उसे किसी धारदार हथियार से दौड़ा-दौड़ाकर मार डाला। मृतक की जांघ पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं।
घटना के बाद हत्यारे मौके से फरार हो गए। घटनास्थल पर खून बिखरा हुआ था। रात में स्थानीय लोगों ने शव देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया।
मौके पर मिली जानकारी और खून से सने पैरों के निशानों के आधार पर पुलिस आस-पास की दुकानों और सरकारी भवनों में लगे CCTV कैमरों खंगाल रही है। सिटी कोतवाली थाना प्रभारी भोला सिंह राजपूत ने बताया कि मामले की जांच जारी है और जांच पूरी होने के बाद ही मामले की पूरी जानकारी सार्वजनिक की जाएगी। घटना से इलाके में भय का माहौल है और स्थानीय लोग पुलिस से आरोपी युवकों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।