Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
छत्तीसगढ़धमतरी

गोदाम में नगर निगम की बड़ी रेड, लाखों का डिस्पोजल और पॉलिथीन जब्त

संदेश गुप्ता@धमतरी। जिले में बुधवार को नगर निगम की टीम ने सिहावा रोड स्थित गोदाम में बड़ी रेड कार्रवाई करते हुए लाखों का डिस्पोजल और पॉलिथीन जब्त किया है। सूचना मिलते ही अन्य व्यापारी भी पहुंच गए थे। कार्रवाई के दौरान निगम की टीम को विरोध भी झेलना पड़ा। आखिरकार लगभग 6 ट्रैक्टर सामान जप्त कर चालानी कार्यवाही की गई है। 

बता दे कि नगर निगम की टीम सिहावा रोड झूलेलाल ट्रेडर पहुंची थी, जहां पर 108 कार्टून प्रतिबंधित डिस्पोजल,18 बोरी पॉलिथीन, 8 बोरी चम्मच जप्त किया गया है। व्यापारी पर 30 हज़ार का फ़ाईन भी लगाया गया है। शासन की मंशा अनुसार प्रदेश में निर्धारित मानक के डिस्पोजल और पॉलिथीन पर 9 महीने पहले से प्रतिबंध लगाया गया है। नगर निगम क्षेत्र में भी यह लागू किया गया था। शुरुआती दौर में व्यापारियों के अनुरोध पर इसे दिवाली तक स्टॉक क्लीयरेंस के लिए छोड़ दिया गया था। 

अभी भी शहर में कई जगहों पर प्रतिबंधित डिस्पोजल और पॉलिथीन बिकते हुए नजर आता है। खासकर सब्जी मार्केट और शराब दुकानों के पास इसका प्रत्यक्ष प्रमाण देखने को मिल सकता है। ऐसे ही बुधवार को नगर निगम को सूचना मिली कि सिहावा रोड स्थित महालक्ष्मी एनक्लेव के सामने एक गोदाम में भारी मात्रा में प्रतिबंधित डिस्पोजल सामान रखा हुआ है। नगर निगम के ईई विजय खलको के नेतृत्व में नगर निगम की टीम पहुंची। जैसे ही टीम पहुंची व्यापारियों में हड़कंप मच गया। एक-एक करके जब टीम सामान निकालते गई तो लोग हैरान रह गए। लगभग ढाई घंटे तक चली कार्रवाई में प्रतिबंधित सामान जब्त कर निगम लाया गया। समान की कीमत लाखों में बताई जा रही है।

Related Articles

Back to top button