छत्तीसगढ़रायगढ़

नगर निगम रायगढ़, 2023-24 के लिए 2 अरब से अधिक का बजट पेश, महापौर ने बताया जनता का बजट

नितिन@रायगढ़। बीते कल निगम सभा गार में काफी हो हंगामे के बीच शहर सरकार का बहुप्रतीक्षित वर्ष 2023/24 का वार्षिक बजट पेश किया गया। जिसमें शहर के विकाश कार्यों को गति देने और पुराने अधूरे पड़े कार्यों को समय सीमा के अंदर खत्म कराने को प्राथमिकता दी गई।

हालाकि बजट पेश किए जाने के दौरान प्रमुख विपक्षी दल भाजपा के पार्षदों ने बजट को गैर उपयोगी बताते हुए अपने-अपने क्षेत्र के जरूरतों को सामने रखा। उनका कहना था कि बजट में किसी भी नए और जरूरी कार्य को पूरा कराने में प्राथमिकता नहीं दी गई है। उक्त बजट से सिर्फ पैसों की बर्बादी ही होना है। शहर की आम जनता को इससे कोई खास फायदा नहीं होने वाला है।।

इधर सभापति जयंत ठेठवार ने बताया कि इस वर्ष का बजट प्रावधानिक बजट है। जिसे विपक्ष के द्वारा दल गत बजट बताया जाना गलत है। निगम का प्रस्तुत बजट शहर के सभी पार्षदों से चर्चा उपरांत निगम की आय और खर्च के बीच तालमेल बिठाकर प्रस्तुत किया गया है।  नगर निगम राज्य सरकार के अधीन काम करती है अतः बजट में राज्य सरकार की जारी योजनाओं को प्राथमिकता दिया जाना जरूरी होता है। 

जबकि महापौर जानकी काटजू ने बजट को बहुउपयोगी बताते हुए कहा कि अब तक का सबसे अच्छा बजट बताया है। उनके अनुसार वर्ष 2023/24 के इस बजट में 2 अरब 28 करोड़ रु की राशि विकास कार्यों के लिए सुरक्षित रखी गई है। बजट दोनो दलों के पार्षदों की सहमति और चर्चा के बाद प्रस्तुत किया गया है। इस प्रावधनिक बजट में शहर की नालियों,सड़कों,मुक्तिधामों के पुनर्निर्माण के अलावा खेल मैदानों का उन्नयन और तालाबों के सौंदर्यीकरण और संरक्षण को प्राथमिकता दी गई है। कुछ स्थानों के लिए नई सड़कों का निर्माण भी प्रस्तावित है। संजय मार्केट का निर्माण और विस्थापन का कार्य आने वाले महीने के अंतिम सप्ताह से शुरू हो जाएगा। विधायक रायगढ़ प्रकाश नायक इस कार्य में व्यक्तिगत रूप से रुचि रखते हुए सहयोग दे रहे है। संजय मार्केट के निर्माण हेतु पूर्व में ही 14 करोड़ रु की राशि स्वीकृत की जा चुकी है।

Related Articles

Back to top button