ChhattisgarhStateNews
नगरीय निकाय चुनाव: 9 सीटों पर बीजेपी की लीड, BJP में जश्न का माहौल

रायपुर। रायपुर नगर निगम चुनाव के वोटों की गिनती जारी है। भाजपा की महापौर प्रत्याशी मीनल चौबे 1,25,228 वोटों से आगे चल रही हैं। वहीं कई वार्डों में भाजपा पार्षद प्रत्याशी भी बढ़त बनाए हुए हैं।

प्रदेश भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में इस जीत की खुशी नजर आई। भाजपा नेताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। इस मौके पर पूर्व मंत्री राजेश मूणत, प्रवक्ता संदीप शर्मा, और अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद थे। मतगणना के चौथे चरण के अनुसार मीनल चौबे को 1,25,228 वोट मिले, जबकि कांग्रेस की प्रत्याशी दीप्ति दुबे को 63,485 वोट मिले। भाजपा की बढ़त 61,743 वोटों की है।
गिनती से जुड़ी जानकारी
- कुल मत: 2,00,289
- मीनल चौबे (भा.ज.पा.): 1,25,228
- दीप्ति दुबे (कांग्रेस): 63,485
- बढ़त: 61,743 (भा.ज.पा.)