छत्तीसगढ़

Mungeli: अब समस्या के निराकरण और विकास कार्यों में आएगी तेजी, ठेकेदारों और सीएमओ को दिये ये निर्देश

 

गुड्‌डू यादव@मुंगेली। (Mungeli) नगर में एक वर्षो से ठप पड़े विकास कार्यों में तेजी लाने के लिए कांग्रेस के नगर पालिका छाया अध्यक्ष , पार्षद एवं प्रदेश कांग्रेस सचिव हेमेंन्द्र गोस्वामी ने सीएमओ एवं ठेकेदारों के साथ बैठक कर ठेकेदारों की समस्या के निराकरण एवं नगर में विकास कार्य में तेजी लाने के संबंध में चर्चा किया गया। अधिकारियों ने ठेकेदारों की सभी समस्याएं सुनकर उनके निराकरण का आश्वासन दिया गया, साथ ही ठेकेदारों को काम में तेजी लाने एवं समय में कार्य पूर्ण करने कहा गया।

(Mungeli) उल्लेखनीय है नगर में गत एक वर्ष से विकास कार्य ठप पड़ी हुई है। वर्क आर्डर जारी होने के बाद भी नगर में विकास कार्यों में तेजी नहीं है। जिससे नगरवासी भी आक्रोषित हैं। (Mungeli) प्रदेश सरकार ने नगर पालिका क्षेत्र में विकास कार्याे के लिए सभी वार्डों में पर्याप्त राशि उपलब्ध करा रही है। हेमेंद्र गोस्वामी ने अधिकारियों एवं ठेकेदारों की बैठक में कहा कि नगर में विकास कार्य के लिए बेहतर तालमेल जरूरी है ठेकेदारों की भी समस्याओं को ध्यान रखकर उसे दूर करने प्रयास किया जायेगा। कांग्रेस की सरकार ने नगर पालिका के सभी वार्डाे में नाली, सड़क पेय जल सहित मूलभुत सुविधांए के लिए मांग के अनुरूप राशि दिया जा रहा है। नगर पालिका में भाजपा के अध्यक्ष होने के कारण राज्य सरकार द्वारा विकास कार्य के लिए दिए गए राशि को खर्च नही कर पा रही है। जबकि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार द्वारा पर्याप्त मूलभुत सुविधाओं के लिए राशि स्वीकृत कर निर्माण कार्य कराने पर जोर दिया जा रहा है। कांग्रेस के सभी पार्षदों ने सरकार के मंशानुरूप विकास कार्य करने कांग्रेस कि सभी पार्षद तत्पर है। शहर विकास की जिम्मेदारी शहरवासी एवं कांग्रेसियों की है।

छाया नगरपालिका अध्यक्ष हेमेंद्र गोस्वामी ने नगर पालिका में आ रही समस्याओं को लेकर नगर विकास का बेड़ा उठा लिए है और उनहोने साफ तौर पर कहा कि राज्य में हमारी सरकार है तो हमारी जिम्मेदारी है कि हम मुंगेली के विकास कार्यों में यदि कोई दिक्कत परेशानियां आएगी तो हम उसको हल कराने की निरंतर भरपूर कोशिश करेंगे।

Related Articles

Back to top button