
गुड्डू यादव@मुंगेली। जिले के थाना सिटी कोतवाली ने नशे के सौदागर गांजा विक्रेता राजू साहू को गिरफ्तार किया है। क्षेत्र में इन दिनों लगातार गांजा के सौदागरों की पतासाजी पुलिस द्वारा की जा रही थी। आज यानी की 3 फरवरी को मुखबिर की सूचना पर मुंगेली पुलिस कप्तान डीआर आंचला के निर्देशन में पुलिस टीम निकाली थी। जिसके चलते सोनकर पेट्रोल पंप के पास रायपुर रोड में एक गांजा का सौदागर राजू साहू पिता सालिकराम साहू उम्र 29 वर्ष साकिन कुधुरताल थाना लालपुर अपने मोटर सायकल वाहन क्र. सी.जी. 28 डी. 0609 से करीबन 12 बंडल गांजा जमुला वजन 11 किलो 400 ग्राम जामुल कीमती लगभग 60 हजार रुपए को टेप में लपेटकर सफेद कलर के बोरी में छिपा कर विक्रय करने ले जा रहा था। जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया।
वैध दस्तावेज नहीं मिलने पर हिरासत में लिया गया आरोपी
आरोपी के पास से गांजा विक्रय करने के संबंध में कोई वैध दस्तावेज नहीं पाए जाने से आरोपी राजू साहू को हिरासत में लेकर सिटी कोतवाली मुंगेली लाया गया। आरोपी राजू साहू के खिलाफ थाना सिटी कोतवाली मुंगेली में अप.क्र. 83/2022 धारा 20 (बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर न्यायालय में पेश किया गया।
गांजा विक्रेता के खिलाफ की गई कार्यवाही से सम्पूर्ण मुंगेली जिले में गांजा के अवैध व्यापार करने वाले विक्रेताओं के मन में भय का माहौल बन गया है।
Kanker: धान खरीदी केंद्र संचालक पर मामला दर्ज, महिला से मारपीट का लगा आरोप
शहर के लॉज में पुलिस की दबिश
साथ ही आज मुखबिर सूचना पर शहर के पुनीत लॉज में सहित अन्य लॉजों में नशा के सौदागरों को खोजने दबिश दी गई। लॉज में में पाए गए संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ भी की गई। इस कार्यवाही में थाना सिटी कोतवाली मुंगेली प्रभारी संजीव ठाकुर उप निरीक्षक शिवकुमार कोसरिया प्र.आर. मनोज सिंह आरक्षक अतुल सिंह आरक्षक गिरीराज परिहार सै. गणेश जायसवाल की सराहनीय भूमिका रही