मुंगेली। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के सरगांव स्थित कुसुम फैक्ट्री में एक बड़ा हादसा हुआ है। लोहा निर्माण की फैक्ट्री की चिमनी गिरने से करीब आधा दर्जन मजदूरों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
रेस्क्यू टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए एक मजदूर को घायल अवस्था में मलबे से बाहर निकाला और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। अन्य मजदूरों को बचाने के लिए राहत और बचाव कार्य तेजी से जारी है। पुलिस और प्रशासन की टीम भी घटना स्थल पर पहुंच चुकी है, और दबे मजदूरों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
मौके पर पहुँचे SP
पुलिस अधीक्षक सहित प्रशासन की टीम मौक़े पर पहुंची। राजस्व अमला अग्निशमन दस्ता के साथ जिले के आला अधिकारी मौक़े पर पहुँचे हैं। मिली जानकारी के अनुसार लगभग 7 से 8 लोगो के मरने की आशंका जताई जा रही। हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। सुबह के वक्त फैक्ट्री के अंदर काम करने गए मजदूरों से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है। अभी भी कुछ लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही। गंभीर रूप से घायल दो मजदूरों को बिलासपुर रेफर किया गया है। अभी भी कुछ और मजदूरों के मलबे मे दबे होने की आशंका जताई जा रही है। मौके पर राहत और बचाओ कार्य जारी है।