देश - विदेश

Maharashtra में कोरोना के सारे प्रतिबंध खत्‍म, जानें मास्क पर क्या है उद्धव सरकार का फैसला

मुंबई। महाराष्ट्र कैबिनेट ने गुरुवार को राज्य भर में सभी कोविड -19 प्रतिबंधों को 2 अप्रैल से हटाने का फैसला किया हैं.

कोविड -19 मामलों में भारी गिरावट और केंद्र द्वारा आपदा प्रबंधन अधिनियम के प्रावधानों को रद्द करने के बीच छूट मिली है।

स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा कि राज्य 700-800 कोविड रोज सामने अ रहे हैं, जबकि सकारात्मकता दर 4 प्रतिशत है। सभी प्रतिबंधों को वापस लेने का निर्णय केंद्र सरकार के दिशा-निर्देशों और कोविड टास्क फोर्स के परामर्श के अनुसार लिया गया हैं।

सीएम और कैबिनेट ने फैसला किया कि 2 अप्रैल (गुड़ी पड़वा) से महामारी अधिनियम और आपदा प्रबंधन अधिनियम वापस ले लिया जाएगा।

महाराष्ट्र सरकार ने मुंबई लोकल ट्रेनों में यात्रा करने वाले लोगों के लिए अनिवार्य रूप से मास्क पहनना और दोहरा टीकाकरण समाप्त करने का निर्णय लिया है।

Related Articles

Back to top button