कोंडागांव। लोकसभा चुनाव 2024 की तिथि घोषित होने केब बाद लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियों की तैयारियां शुरू हो गई है। वहीं आज कांकेर लोकसभा क्षेत्र के फरसगांव और सिंगारपुरी की एक दर्जन से अधिक महिलाओं ने भाजपा का दामन थामा। केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम के समक्ष भाजपा में प्रवेश किया है। विधायक नीलकंठ टेकाम ने गमछा देकर स्वागत किया। इस दौरान नगर फरसगांव के वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता प्रवीण राव, राजेश सोना सहित अन्य उपस्थिति रहे।
एक दर्जन से अधिक महिलाओं ने थामा बीजेपी का दामन, केशकाल विधायक ने कराया पार्टी प्रवेश
