देश - विदेश

केरल में मानसून ने दी दस्तक, पूर्वोत्तर की तरफ बढ़े बादल

नई दिल्ली। देश के कई राज्य इन दिनों भीषण गर्मी की मार से बिलख रहे हैं, इधर दक्षिण पश्चिम मानसून ने पूर्वानुमान से एक दिन पहले ही केरल में मानसून ने दस्तक दे दी है और धीरे-धीरे ये पूर्वोत्तर राज्यों की ओर बढ़ रहा है। आईएमडी की मानें तो अगले 24 घंटों में केरल में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आने की परिस्थिति अनुकूल रहेगी। इससे पहले मौसम विभाग ने केरल में 31 मई तक मानसून आने का अनुमान लगाया था।

दिल्ली, यूपी का क्या हाल?

इधर बीते दिन दिल्ली एनसीआर में थोड़ी देर झमझमाकर बारिश हुई, पर नौतपा में इसका असर कुछ खास नजर नहीं आ रहा। बता दें कि आज दिल्ली में हीटस्ट्रोक से एक व्यक्ति की मौत हो गई है, ये इस साल केंद्रशासित प्रदेश में पहली मौत है, जो हीटस्ट्रोक की वजह से हुई है। बता दें कि बीतें दिन दिल्ली में 45.2 से 49.1 डिग्री सेल्सियस के पार पारा पहुंच गया था। वहीं, यूपी के भी कुछ हिस्सों गर्मी सितम ढा रही है। इधर, आईएमडी ने यूपी, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, राजस्थान के कुछ हिस्सों, बिहार, झारखंड, ओडिशा में हीटवेव का रेड अलर्ट जारी किया है।

Related Articles

Back to top button