Mob Lynching: अवैध तरीके से पेड़ काटने का विरोध करना पड़ा भारी, 45 साल के व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या

रांची। जंगल में अवैध रूप से लकड़ी काटने वालों ने ग्राम वन संरक्षण समिति का नेतृत्व करने वाले शमीम अंसारी को तब तक पीटा जब तक उनकी मौत नहीं हो गई। घटना शुक्रवार सुबह 11 बजे की बताई जा रही है।

रायकेरा वन समिति के अध्यक्ष शमीम अंसारी को शुक्रवार सुबह करीब साढ़े दस बजे अवैध रूप से पेड़ों की कटाई की सूचना मिली। जिसके बाद जब शमीम ने मौके पर पहुंचकर लकड़ी माफिया को ऐसा करने से माना किया तो उन्होंने शमीम पर लाठी-डांडों से बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। जिससे उनकी मौत हो गई।

अंसारी की लकड़ी माफिया को पेड़ काटने से रोकने पर पीट-पीटकर हत्या कर दी गई।

Exit mobile version