छत्तीसगढ़कांकेर (उत्तर बस्तर)

विधायक के काफिले की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, पत्थर से टकराकर फॉलो वाहन सड़क के नीचे उतरी, दो जवानों को आई चोट

कांकेर। केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम के काफिले की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है कि नीलकंठ टेकाम एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वापस लौट रहे थे। पत्थर से टकराने के बाद गाड़ी हादसे का शिकार हो गई। हादसे के बाद से मौके पर जाम लग गया। घटना में दो पुलिसकर्मियों के घायल होने की खबर है। विधायक नीलकंठ टेकाम पूर्व आईएएस अधिकारी भी रह चुके हैं।

जानकारी के मुताबिक सड़क किनारे रखे पत्थर से विधायक नीलकंठ टेकाम के काफिले की गाड़ी टकरा गई। जिससे फॉलो वाहन अनियंत्रित होकर सड़क के नीचे उतर गई। दुर्घटना में गाड़ी में बैठे दो पुलिस जवानों को चोट आई है।

Related Articles

Back to top button