छत्तीसगढ़

असहायों का सहारा बने विधायक तुलेश्वर सिंह मरकाम

जितेंद्र गुप्ता@कोरबा। पाली तानाखार के क्षेत्रीय विधायक तुलेश्वर हीरा सिंह मरकाम के सक्रियता से नगर पंचायत पाली निवासी गीता नेताम को व्हील चेयर दिया गया। जिससे पीड़िता द्वारा विधायक के प्रति प्रसन्नता व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि कांग्रेस व जोगी कांग्रेस व भाजपा के किसी ने मुझे आज तक इस तरह की मदद नहीं की जो आपने किया गीता ने कांग्रेस पार्टी में सेवा दल की महिला प्रदेश अध्यक्ष के रूप में कार्य कर चुकी हैं, जोगी के साथ सक्रियता बने होने के कारण वह जोगी पार्टी में जोगी कांग्रेस की महिला प्रदेश अध्यक्ष थी , लंबे वक्त से तबीयत खराब होने के बाद असहाय हो गई थी इसके बाद किसी भी पार्टी ने उनकी सहायता नही की और विधायक के द्वारा व्हीलचेयर देने पर श्रीमती नेताम ने धन्यवाद ज्ञापित किया,वही ग्राम भंडारखोल में भी ग्रामीण को भी विधायक द्वारा व्हीलचेयर का वितरण किया गया।

Related Articles

Back to top button