Chhattisgarh

BREAKING: MLA देवेंद्र यादव को मिली जमानत, कल होंगे जेल से रिहा

रायपुर। बलौदा बाजार हिंसा कांड में फंसे कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को जमानत मिल गई है। वे कल शाम तक जेल से रिहा हो सकते है। कांग्रेस नेताओं से मिली जानकारी के अनुसार न्यायालय ने उन्हें बलौदा बाजार केस में राहत दे दी है। वे जमानत पर जल्द बाहर आएंगे।

विधायक देवेंद्र यादव पर आरोप है कि उन्होंने हिंसा के दौरान भीड़ को उकसाया था, जिसके कारण सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान हुआ और शांति-व्यवस्था में खलल पड़ा। वहीं, देवेंद्र यादव ने इन आरोपों को राजनीति से प्रेरित बताते हुए खारिज किया है। उनके वकील का कहना है कि आरोपों के खिलाफ कोई ठोस सबूत नहीं हैं और यह पूरी घटना राजनीतिक साजिश का हिस्सा है।

बलौदा बाजार पुलिस ने भीड़ को उकसाने का लगाया था आरोप

बलौदाबाजार हिंसा मामले में पुलिस ने 6970 पेज का चालान कोर्ट में पेश किया है। इसके कुछ अहम दस्तावेज दैनिक भास्कर के हाथ लगे हैं। इन दस्तावेजों में पुलिस ने घटना की पूरी जानकारी, आरोपियों की भूमिका और उनसे जुड़े सबूतों का जिक्र किया है। इसमें यह भी कहा गया है कि, विधायक देवेंद्र यादव को बलौदाबाजार में हिंसा होने की जानकारी थी। उन्होंने हिंसा से पहले प्रदर्शनकारियों से कई बार बातचीत की थी। उग्र आंदोलन के लिए फंडिंग का भी आश्वासन वहां के लोगों को दिया था।



Related Articles

Back to top button