देश - विदेश
Minister passes away: कैबिनेट मंत्री का निधन, मुख्यमंत्री ने जताई संवेदना, मुंबई में ली अंतिम सांस

कलकत्ता। पश्चिम बंगाल के कैबिनेट मंत्री और तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता साधन पांडे का रविवार सुबह मुंबई में निधन हो गया। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने टीएमसी नेता के निधन पर शोक व्यक्त किया।
उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि हमारे वरिष्ठ सहयोगी, पार्टी नेता और कैबिनेट मंत्री साधन पांडे का आज सुबह मुंबई में निधन हो गया। लंबे समय से एक अद्भुत रिश्ता था। इस नुकसान पर गहरा दुख हुआ। उनके परिवार, दोस्तों, फॉलोअर्स के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना।
71 वर्षीय दिग्गज तृणमूल कांग्रेस नेता को पिछले साल फेफड़ों के गंभीर संक्रमण से पीड़ित होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था।