छत्तीसगढ़

अगर वो गरीब हैं तो भगवान ऐसी गरीबी सभी को दें….पूर्व मंत्री के घर आईटी की कार्रवाई पर बोले मंत्री ओपी चौधरी

रायपुर। पूर्व मंत्री अमरजीत भगत के घर आईटी कार्रवाई पर ओपी चौधरी ने कहा कि उनके ऊपर पहाड़ी कोरवा जनजाति की जमीन हड़पने का आरोप लगा था।
वो खुद को गरीब बताते हैं, अगर वो गरीब हैं तो भगवान ऐसी गरीबी सभी को दें। सच सामने आ रहा है।

ओपी चौधरी ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस आज डूबती नाव है,सब कांग्रेस छोड़कर भाग रहे हैं, कांग्रेस का गठबंधन टूट रहा है।

भूपेश सरकार में संचालित हो रही योजनाओं को लेकर ओपी चौधरी ने कहा कि राजीव गांधी युवा मितान क्लब भ्रष्टाचार का अड्डा बन चुका था। कांग्रेस गांधी परिवार के नाम योजना चलाकर भ्रष्टाचार करती रही। कभी इंदिरा, कभी राजीव के नाम भष्ट्राचार कर रही है। अन्य योजनाओं की भी समीक्षा कर रहे हैं।

महादेव सट्टा एप मामले को लेकर ओपी चौधरी ने कहा कि कांग्रेस की सरकार में ये फला-फुला है। कांग्रेस सरकार के दौरान 50 लाख रजिस्ट्रेशन महादेव एप में हुआ था। इस मामले की जांच जारी है, खुलासे भी हो रहे हैं। जो आरोपी है उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

Related Articles

Back to top button