देश - विदेश

Minister goutham reddy passes away: मंत्री गौतम रेड्डी का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 50 साल का उम्र में ली अंतिम सांस

हैदराबाद। आंध्रप्रदेश के मंत्री मेकापति गौतम रेड्डी का सोमवार 21 फरवरी को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उन्हें हैदराबाद के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका निधन हो गया।

वह उद्योगपति और राजनेता नेल्लोर के पूर्व सांसद एम राजामोहन रेड्डी के बेटे थे। गौतम रेड्डी का जन्म 2 नवंबर 1971 को हुआ था। उन्होंने मैनचेस्टर विश्वविद्यालय से अपनी मास्टर डिग्री पूरी की।

वह 2014 में पहली बार विधायक बने। 50 वर्षीय वाईएसआरसीपी नेता नेल्लोर जिले के आत्मकुर निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने उद्योग, वाणिज्य और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री के रूप में कार्य किया।

उन्होंने 2019 में अपना पहला आम चुनाव आत्मकुर से जीता था। मंत्री रविवार को दुबई से लौटे थे जहां वह दुबई एक्सपो 2022 में एक सरकारी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे थे।

तेलंगाना के मंत्री केटी रामाराव ने अपने सहयोगी के निधन पर शोक व्यक्त किया। प्रिय मित्र के आकस्मिक निधन के बारे में जानकर गहरा दुख हुआ और विश्वास से परे स्तब्ध हूं।

उन्होंने 2019 में अपना पहला आम चुनाव आत्मकुर से जीता था। मंत्री रविवार को दुबई से लौटे थे जहां वह दुबई एक्सपो 2022 में एक सरकारी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे थे। तेलंगाना के मंत्री के टी रामाराव ने अपने सहयोगी के निधन पर शोक व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button