ChhattisgarhStateNews

आय से अधिक संपत्ति मामला: रायपुर के एजी संजय आचार्य पर CBI का केस, 3.32 करोड़ की संपत्ति का खुलासा

रायपुर। रायपुर में केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने महालेखाकार कार्यालय में पदस्थ वरिष्ठ लेखा परीक्षा अधिकारी संजय कुमार आचार्य के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में केस दर्ज किया है।

शुक्रवार को CBI ने आचार्य के रायपुर स्थित बंगले समेत तीन ठिकानों पर छापेमारी की, जिसमें 3.32 करोड़ रुपए की बेनामी संपत्ति का पता चला। CBI की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, यह संपत्ति आचार्य की पत्नी और बेटे के नाम पर है। जांच में गहने, गाड़ियाँ, जमीन, मकान और विभिन्न क्षेत्रों में किए गए निवेश के दस्तावेज बरामद हुए हैं। प्रारंभिक आंकड़ों के आधार पर यह संपत्ति आचार्य की ज्ञात आय से कई गुना अधिक पाई गई है।

CBI का आरोप है कि आचार्य ने 1 जनवरी 2013 से 31 मार्च 2025 तक की अपनी सेवा अवधि के दौरान पद का दुरुपयोग कर अवैध रूप से संपत्ति अर्जित की। उन्होंने यह धन अपने रिश्तेदारों और करीबियों के नाम पर निवेश किया ताकि संपत्ति को छिपाया जा सके। फिलहाल सभी दस्तावेजों की गहन जांच की जा रही है। CBI द्वारा आगे की पूछताछ और संपत्ति के स्रोतों की जांच जारी है। यह कार्रवाई भ्रष्टाचार के खिलाफ CBI की बड़ी पहल मानी जा रही है।

Related Articles

Back to top button