StateNews

हिमाचल में बर्फबारी, राजस्थान में लू और पंजाब में बारिश की संभावना

 दिल्ली।  देश में गर्मी का असर दिखने लगा है। राजस्थान के बाड़मेर और जालोर में हीट वेव (लू) का ऑरेंज अलर्ट है। पिछले 24 घंटे में बाड़मेर में तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस और जालोर में 40 डिग्री सेल्सियस रहा, जो औसत से 7 डिग्री ज्यादा है।

मध्य प्रदेश के कई शहरों में भी तापमान 39 डिग्री पार कर गया। इंदौर के धार शहर का तापमान 39.1 डिग्री था, वहीं नर्मदापुरम में 39 डिग्री और भोपाल में 37.1 डिग्री दर्ज किया गया। हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में बर्फबारी और भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। कांगड़ा, कुल्लू और मंडी में भारी बारिश और बिजली गिरने की संभावना है। 14 मार्च को लाहौल और स्पीति में भारी बर्फबारी की चेतावनी है।

राजस्थान में हीट वेव का ऑरेंज अलर्ट

राजस्थान के बाड़मेर और जालोर जिले में आज भी हीट वेव का ऑरेंज अलर्ट है। हेल्थ डिपार्टमेंट ने लू से बचने के उपायों के लिए निर्देश दिए हैं। पंजाब और चंडीगढ़ में 12 मार्च से मौसम बदलेगा। 15 मार्च तक हल्की बारिश की संभावना है, और 13-14 मार्च को आंधी और बिजली गिरने का अलर्ट है। हिमाचल प्रदेश में 16 मार्च तक लगातार बारिश और बर्फबारी की संभावना है। लाहौल स्पीति की ऊंची चोटियों पर ताजा बर्फबारी हुई है।

छत्तीसगढ़ मे बढ़ रही गर्मी

छत्तीसगढ़ में भी गर्मी बढ़ रही है। राजनांदगांव में तापमान 38 डिग्री पार हो गया, और रायपुर व बिलासपुर में पारा 37 डिग्री के आसपास रहा। मौसम विभाग ने अगले 4 दिन तक पारे में 2-3 डिग्री तक वृद्धि का अनुमान जताया है।

Related Articles

Back to top button