बीपत सारथी@पेंड्रा। मरवाही विधायक डॉक्टर केके ध्रुव गोवर्धन पूजन के शुभ अवसर पर आज जिले के ग्राम पंचायत डोंगरिया गौठान में ग्रामीण एवं समूह की महिलाएं और जनप्रतिनिधि के साथ मिलकर विधि विधान से अन्नकूट गोवर्धन भगवान का पूजा पाठ किया और गौठान में गायों को भोजन खिलाकर आशीर्वाद प्राप्त किया साथ ही जिले व प्रदेश वासियों की धन-धान्य से परिपूर्ण सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना किया। वहीं उन्होंने कहा कि पहले हम अपने घरों में गोवर्धन पूजा करते थे लेकिन अब सभी लोग एकत्रित होकर छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार की पहल पर हम गौठानों में गायों की पूजा अर्चना करते हैं जो एक बड़ी उपलब्धि है साथ ही गाय के गोबर से गौठान में कई तरह के उत्पाद तैयार करते हैं जिससे लोगों को रोजगार भी मिला है और गाय की पूजा करना हमारे धार्मिक संस्कृति में अपना एक अलग ही महत्व है।
मरवाही विधायक महिलाएं और जनप्रतिनिधि के साथ मिलकर विधि विधान से किया अन्नकूट गोवर्धन भगवान का पूजा
