
डभरा। सुखापाली गांव मे एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों मे शव मिला है। मौके पर डभरा पुलिस टीम के साथ तहसीलदार डभरा मौजूद है। मृतिका का नाम गेंद बाई महेश्वरी पति गणेश राम महेश्वरी उम्र 31 वर्ष बताया जा रहा है। परिजनों ने उसके पति पर हत्या का आरोप लगाया है। घटना आज लगभग सुबह 7 से 8 बजे की बताई जा रही है। पुलिस मामले मे मर्ग कायम कर शव का पंचनामा करके पीएम के लिए डभरा भेज दिया है। डभरा थाना क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम सुखापाली की घटना है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र द्वारा भेजा गया।