Chhattisgarh
PRAMOTION: राज्य प्रशासनिक सेवा से IAS में प्रमोट हुए इन 10 अफसरों को बैच आवंटित

रायपुर। राज्य प्रशासनिक सेवा से भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में पदोन्नत हुए अधिकारियों को केंद्र सरकार के आदेशानुसार उनके बैच का आवंटन कर दिया गया है। 2021 से 2023 की चयन सूची में शामिल अधिकारियों की वरिष्ठता और बैच निर्धारण किया गया है।
इन अधिकारियों को मिला बैच आवंटन
- 2021 चयन सूची में हीना अनिमेष नेताम को 2016 बैच और अश्विनी देवांगन को 2018 बैच मिला।
- 2022 चयन सूची में डॉ. रेणुका श्रीवास्तव और आशुतोष पांडे को 2019 बैच में स्थान दिया गया।
- 2023 चयन सूची में अजय कुमार अग्रवाल, रीता यादव, लोकेश कुमार, प्रकाश कुमार, गजेन्द्र सिंह ठाकुर और तनुजा सलाम को 2019 बैच में शामिल किया गया।

