
मनेन्द्रगढ़. कुंवारपुर में रविवार को आदमखोर तेंदुए ने एक महिला का शिकार किया है। बुजुर्ग महिला देर शाम जंगल से गांव लौट रही थी, तभी तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। महिला की मौके पर ही मौत हो गई थी। बाद में गांववाले और उसके परिवार ने उसकी तलाश की, तो जंगल में महिला की कई टुकड़ों में लाश मिली है। बताया गया कि महिला लकड़ी लेने के लिए जंगल गई थी।
वन विभाग ने जारी किया अलर्ट
विभाग ने वन क्षेत्र से लगे गांवों में कर्मचारियों को भेजकर सतर्क रहने सूचना भिजवाई है। वन विभाग ने लोगों से जंगल की ओर जाने से मना किया है। साथ ही गांव में भी अलर्ट रहने को कहा है। तेंदुआ अगर इस इलाके में है, तो वो गांव में आकर मवेशियों का शिकार भी कर सकता है, इसलिए रात में मशाल जलाकर रखने की सलाह भी वन विभाग ने दी है। फिलहाल महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया गया है।