धर्मांतरण सिंडिकेट पर बड़ी स्ट्राइक: मास्टरमाइंड डेविड चाको गिरफ्तार; राजनांदगांव में ‘सीक्रेट नेटवर्क’ का भंडाफोड़

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ में अवैध धर्मांतरण के खिलाफ सरकार की सख्ती के बीच पुलिस ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का पर्दाफाश किया है।

राजनांदगांव जिले के लालबाग थाना अंतर्गत सुकुलदेहन क्षेत्र में सक्रिय धर्मांतरण के मुख्य सूत्रधार डेविड चाको (55 वर्ष) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 8 जनवरी 2026 को मिली शिकायत के बाद शुरू हुई इस जांच ने सुरक्षा एजेंसियों के कान खड़े कर दिए हैं।

प्रार्थना सभा की आड़ में प्रलोभन का खेल

जांच में सामने आया कि आरोपी अपने निवास ग्राम धर्मपुर में प्रार्थना सभाओं के नाम पर भोले-भले ग्रामीणों को लालच देकर धर्म परिवर्तन के लिए उकसा रहा था। चौंकाने वाली बात यह है कि चाको बिना किसी वैधानिक अनुमति के आश्रम का संचालन कर रहा था और वहां नाबालिग बच्चों को भी रखा गया था। छापेमारी के दौरान पुलिस को भारी मात्रा में डिजिटल और प्रिंटेड साक्ष्य मिले हैं, जो इस पूरे खेल के संगठित होने की पुष्टि करते हैं।

विदेशी फंडिंग और अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन की आशंका

आरोपी के पास से जब्त किए गए सामानों की सूची लंबी है:

पुलिस अब डेविड चाको के बैंक खातों और वित्तीय लेनदेन की बारीकी से जांच कर रही है। संदेह जताया जा रहा है कि इस नेटवर्क को विदेशी फंडिंग मिल रही थी। पुलिस इसके अंतरराष्ट्रीय संपर्कों को खंगाल रही है ताकि इस सिंडिकेट की जड़ों तक पहुंचा जा सके।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम (धारा 3, 4, 5) और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 299 के तहत मामला दर्ज किया है। 21 मार्च 2026 को गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड की मांग की गई है। माना जा रहा है कि पूछताछ में कई रसूखदार नामों और अन्य सहयोगियों का खुलासा हो सकता है।

Exit mobile version