परिवहन विभाग में बड़ा फेरबदल: 20 RTO अफसरों के तबादले, कई मुख्यालय भेजे गए

रायपुर। छत्तीसगढ़ के परिवहन विभाग में गुरुवार देर शाम बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया। मंत्रालय महानदी भवन से जारी आदेश में 20 जिलों के आरटीओ और एआरटीओ अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इस बदलाव को विभागीय कार्यप्रणाली में सुधार और प्रशासनिक मजबूती के तौर पर देखा जा रहा है।

जारी सूची के अनुसार, विवेक सिन्हा (RTO) को कोरबा/पेंड्रा से स्थानांतरित कर जांजगीर-चांपा का जिला परिवहन अधिकारी बनाया गया है। वहीं धमतरी के एआरटीओ अब्दुल मुजाहिद, कांकेर के एआरटीओ ऋषभ नायडू और बलौदाबाजार के चुन्नुलाल देवांगन को परिवहन मुख्यालय, नवा रायपुर में पदस्थ किया गया है।

सूत्रों के मुताबिक, यह तबादले विभाग में कार्यक्षमता बढ़ाने और बेहतर समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से किए गए हैं। लंबे समय से एक ही स्थान पर पदस्थ अधिकारियों को बदलकर नई जिम्मेदारियां दी गई हैं, ताकि कामकाज में पारदर्शिता और गति लाई जा सके।

विभागीय अधिकारियों का कहना है कि इस तरह के फेरबदल से न केवल प्रशासनिक संतुलन बना रहता है, बल्कि नई ऊर्जा के साथ काम करने का अवसर भी मिलता है। आने वाले समय में इसके सकारात्मक परिणाम देखने को मिल सकते हैं।

यहां देखिए ट्रांसफर की लिस्ट

Exit mobile version