देश - विदेश

History: भारतीय और विश्व इतिहास में 5 नवंबर की प्रमुख घटनाएं,

नई दिल्ली। (History) भारतीय और विश्व इतिहास में 05 नवंबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:-

1556 – पानीपत के दूसरे युद्ध में मुग़ल शासक अकबर ने हेमू को हराया।

1630 – स्पेन और इंग्लैंड के बीच शांति समझौते पर हस्ताक्षर।

1639 – मैसाच्युसेट्स में पहले डाकघर की स्थापना।

1678 – जर्मनी की विशेष सेना ब्रैंडनबर्गर्स ने स्वीडन में ग्रीफ्सवाल्ड शहर पर कब्जा जमाया।

1725 – स्पेन और आस्ट्रिया ने गुप्त समझौते पर हस्ताक्षर किये।

1811 – स्पेन के खिलाफ मध्य अमेरिकी देश अल सल्वाडोर का प्रथम स्वतंत्रता संघर्ष।

1854 – क्रीमिया के युद्ध में ब्रिटिश और फ्रांस की संयुक्त सेना ने इकेरमान में रूसी सेना को पराजित किया।

1872 – उल्येसेस एस ग्रांट दूसरी बार अमेरिका के राष्ट्रपति निर्वाचित।

1914 – इंग्लैंड एवं फ्रांस ने तुर्की के विरुद्ध युद्ध की घोषणा की।

1920 – इंडियन रेडक्राॅस सोसाइटी की स्थापना।

1930 – अमेरिका के महान् साहित्यकार सिन्क्लेयर लेविस को उनकी कृति ‘बाबित्त’ के लिये साहित्य का नोबल पुरस्कार मिला।

1951 – नावेदा परमाणु परीक्षण केंद्र में अमेरिका ने परमाणु परीक्षण किया।

1961 – भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने न्यूयार्क की यात्रा की।

1976 – सोवियत संघ ने परमाणु परीक्षण किया।

1999 – वेस्टइंडीज के महानतम तेज गेंदबाज़ मैल्कम मार्शल का निधन।

2001 – भारत तथा रूस ने अफ़ग़ानिस्तान सरकार में तालिबान की भागीदारी नामंजूर की।

2002 – ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला खुमैनी ने जेल में बंद देश के शीर्ष असंतुष्ट नेता अब्दुल्ला नूरी को आम माफी दी।

2004 – गाजा पट्टी और पश्चिमी तट की चार बस्तियों को ख़ाली करने संबंधी प्रधानमंत्री एरियल शैरोन की योजना को इजरायली संसद ने मंजूरी दी।

2006 – इराक के उच्चाधिकार न्यायाधिकरण ने देश के अपदस्थ राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन को मानवता के ख़िलाफ़ अपराध का दोषी पाते हुए फाँसी की सज़ा सुनाई।

2007 – चीन का पहला अंतरिक्ष यान चेंज-1 चंद्रमा की कक्षा में पहुंचा।

2012 – सीरिया में आत्मघाती बम विस्फाेट में 50 सैनिकों की मौत ।

2013 – भारत ने अपने पहले मंगल ग्रह परिक्रमा अभियान (एमओएम) के लिए ध्रुवीय रॉकेट को सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से सफलतापूर्वक प्रक्षेपित करके इतिहास रच दिया।

Related Articles

Back to top button