मणिपुर में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, कई आतंकी गिरफ्तार और हथियार बरामद

मणिपुर। मणिपुर में सुरक्षा बलों ने आतंकवाद के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। कई जिलों में चलाए गए ऑपरेशनों में कई आतंकियों को पकड़ा गया और उनके पास से बड़ी संख्या में हथियार मिले हैं।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बिष्णुपुर जिले के निंगथौखोंग इलाके से KCP (PWG) संगठन का एक आतंकी पकड़ा गया। काकचिंग जिले के हियांगलाम से UPPK संगठन का एक सदस्य गिरफ्तार हुआ। वहीं जिरिबम जिले में भी ऑपरेशन के दौरान आतंकियों के पास से हथियार मिले।
थौबल और पूर्वी इंफाल जिलों में KCP (PWG) के दो आतंकियों को पिस्तौल और गोलियों के साथ पकड़ा गया। उनके पास M20 और 9mm पिस्तौल थीं। बिष्णुपुर जिले के लाइशोई हिल्स में सबसे बड़ी बरामदगी हुई। यहाँ से SLR राइफल, कारबाइन मशीन गन, .303 राइफल, 48 गोलियां, 2 ग्रेनेड और 2 बुलेटप्रूफ जैकेट जब्त किए गए।
पहले भी हो चुकी कार्रवाई
4 अप्रैल को भी सुरक्षा बलों ने 4 आतंकियों को पकड़ा था। इनमें UNLF संगठन के दो लोग शामिल थे। ये लोग बिष्णुपुर जिले के नामबुल इलाके में एक व्यक्ति के अपहरण में शामिल थे। सुरक्षा बलों ने समय पर कार्रवाई कर उस व्यक्ति को बचा लिया।