रायपुर में अवैध धान पर बड़ी कार्रवाई: 42 केस, 1537 क्विंटल जब्ती

रायपुर। रायपुर जिले में अवैध धान परिवहन और भंडारण पर प्रशासन का बड़ा एक्शन जारी है।

खाद्य विभाग, राजस्व विभाग और मंडी समिति की संयुक्त टीमों ने 13 नवंबर से 1 दिसंबर तक लगातार अभियान चलाकर कुल 42 मामलों में 1537.60 क्विंटल अवैध धान जब्त किया। यह कार्रवाई कलेक्टर के उस निर्देश के बाद तेज की गई, जिसमें खरीफ सीजन 2025-26 में अवैध धान परिवहन पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाने को कहा गया था।

अचानक की गई छापेमारी में टीमों ने रायपुर, टूरई कचरा मिल और अन्य मंडी क्षेत्रों में स्टॉक की गहन जांच की। कई जगह व्यापारियों के पास बिना दस्तावेज बड़ी मात्रा में धान मिला, जिसे मौके पर ही जब्त कर कार्रवाई की गई।

पराग ट्रेडर्स राइस मिल से 508 क्विंटल धान बरामद

सबसे बड़ी कार्रवाई कुर्रा क्षेत्र में स्थित पराग ट्रेडर्स राइस मिल में हुई, जहां टीमों ने 508 क्विंटल अवैध धान बरामद किया। अधिकारियों ने इसे अभियान की महत्वपूर्ण सफलता बताया है। सभी मामलों में आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा-19 के तहत कार्रवाई की गई है।

मंडी क्षेत्रों में बड़ी बरामदगी

खरीदी केंद्रों में किसानों की बढ़ती आवक

साथ ही 5 दिसंबर को जिले के विभिन्न धान खरीदी केंद्रों में 2527 किसानों से 1,19,437.60 क्विंटल धान खरीदा गया। अब तक जिले में 29,180 किसानों से 13,77,940 क्विंटल धान की खरीदी पूरी हो चुकी है।

प्रशासन का कहना है कि अवैध परिवहन और स्टॉकिंग पर सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी, ताकि समर्थन मूल्य पर खरीदी की पारदर्शिता और किसानों के हित सुरक्षित रह सकें।

Exit mobile version