Chhattisgarh
सशक्त नारी से बनेगा समृद्ध छत्तीसगढ़: सीएम साय

रायपुर।अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (8 मार्च) के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश की सभी माताओं, बहनों और बेटियों को शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि यह दिन महिलाओं के अधिकारों और समाज में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को सम्मान देने का अवसर है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार महिलाओं को शिक्षा, स्वास्थ्य, आर्थिक स्वावलंबन और नेतृत्व में आगे बढ़ाने के लिए संकल्पित है। महतारी वंदन योजना जैसी पहल से लाखों महिलाओं को आर्थिक संबल मिला है। इस योजना के तहत हर साल ₹12,000 की आर्थिक सहायता दी जा रही है, जिससे महिलाएँ आत्मनिर्भर बन रही हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं को हर क्षेत्र में समान अवसर देना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने सभी नागरिकों से महिलाओं को सम्मान, समानता और सुरक्षा देने की अपील की।