पूरे छत्तीसगढ़ में महासमुंद धान खरीदी में अव्वल, 28 हजार किसानों ने बेचा अपना धान, अब तक एक लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी

मनीष सरवैया@महासमुंद। छत्तीसगढ़ राज्य सरकार ने पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश में 1 नवंबर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी प्रारंभ की है। इसी परिपेक्ष में महासमुंद जिले में अब तक धान की रिकॉर्ड खरीदी करते हुए पूरे प्रदेश भर में पहले नंबर पर है।

हम आपको बता दें कि महासमुंद जिले के पांचों ब्लॉक में 160 धान खरीदी केंद्र बनाए गए हैं। पूरे जिलेभर के 1 लाख 8559 किसानों ने समर्थन मूल्य पर धान बेचने अपना पंजीयन कराया है l जिला प्रशासन इस वर्ष 82,4900 मीट्रिक टन धान खरीदने का लक्ष्य रखा है। पूरे जिले में 225814 हेक्टेयर का सिंचित रकबा है। अब तक महासमुंद जिले में एक लाख मीट्रिक टन धान खरीदा जा चुकी है।

28 हजार किसानों ने बेचा धान

28 हजार किसानों ने अपना धान बेच लिया है। इस लिहाज से मात्र 15 दिनों के भीतर ही 18 प्रतिशत किसानों से उनका धान समर्थन मूल्य पर खरीदा जा चुका है। जिला प्रशासन द्वारा खरीदे गए धान का उठाव भी लगभग 90 प्रतिशत हो चुका है। खाद्य विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार जिले के जिन भी किसानों का पंजीयन किसी वजह से नहीं ही पाया है उनके लिए पंजीयन की समय सीमा बढ़ाई गई है।

सीमावर्ती क्षेत्र में 17 जांच चौंकी


महासमुंद जिला प्रशासन ने अवैध धान के आवक को रोकने के लिए सीमावर्ती क्षेत्र में 17 जांच चौंकी बनाई गई है। महासमुंद जिले में अवैध धान परिवहन कराने वालों के खिलाफ 6 प्रकरण बनाए गए हैं और 385 क्विंटल अवैध धान भी जप्त किया गया है।


Exit mobile version