ChhattisgarhStateNewsछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में निगम-मंडल, आयोग और बोर्ड में 25 नियुक्तियां: ममता साहू महिला आयोग की अध्यक्ष, गौरीशंकर श्रीवास को केश शिल्पी बोर्ड की कमान

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने लंबे इंतजार के बाद निगम, मंडल, आयोग और बोर्ड में नियुक्तियों की घोषणा कर दी है। जारी आदेश के मुताबिक 13 विभिन्न संस्थाओं में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्यों सहित कुल 25 नेताओं को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इन नियुक्तियों को संगठन और सरकार के बीच समन्वय को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

सरकार ने डॉ. ममता साहू को राज्य महिला आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया है। वहीं छत्तीसगढ़ राज्य केश शिल्पी कल्याण बोर्ड की कमान गौरीशंकर श्रीवास को सौंपी गई है, जबकि देवशरण सेन को बोर्ड का सदस्य बनाया गया है। अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष रामलाल चौहान, उपाध्यक्ष वेदराम मनहरे तथा तीन सदस्यों की भी नियुक्ति की गई है।

इसके अलावा राज्य शिक्षा आयोग के अध्यक्ष के रूप में सुधीर गौतम, शाकंभरी बोर्ड के अध्यक्ष राजेंद्र नायक, मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष आनंद निषाद और सदस्य नेतराम निषाद बनाए गए हैं। संस्कृत विद्या मंडल के अध्यक्ष राजेश कुमार राजपूत तथा सदस्य सुमन मुथा को जिम्मेदारी दी गई है।

रायपुर विकास प्राधिकरण (आरडीए) के उपाध्यक्ष पद पर डॉ. जे.पी. शर्मा की नियुक्ति की गई है। वहीं श्रम कल्याण मंडल के उपाध्यक्ष किशोर महानंद, गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष आनंद कुमार तिवारी (राजीव लोचन दास महाराज) और अनुसूचित जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष मंगल दास ठाकुर बनाए गए हैं। राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग में मनमथ नाथ शर्मा तथा छत्तीसगढ़ फिल्म विकास निगम में प्रसन्ना अवस्थी को सदस्य नियुक्त किया गया है।

काफी समय से इन नियुक्तियों का इंतजार किया जा रहा था। नई सूची जारी होने के बाद विभिन्न निगम, मंडलों, आयोगों और बोर्डों में नेतृत्व तय हो गया है। माना जा रहा है कि इससे संबंधित संस्थाओं के कामकाज में तेजी आएगी और सरकार की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को नई गति मिलेगी।

देखिए लिस्ट…

Related Articles

Back to top button