
गयानाथ@कोरबा। पसान से पेंड्रा जा रहे छोटा मैजिक वाहन 20 फीट नीचे पूल में अनियंत्रित होकर गिर गया। इस हादसे में 15 लोग घायल हों गए. जिसमें 5 की हालत गंभीर बताई जा रही हैं। घटना की सूचना पर पहुंची 112 की टीम ने घायलों को उप स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना पर पसान पुलिस अस्पताल पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी दी।