
संदेश गुप्ता@धमतरी। नगर निगम द्वारा थाना सिटी कोतवाली धमतरी के सामने इलाके को सुरक्षित और सुसज्जित करने के लिए लाखो रुपये का खर्च किया गया। गांधी मैदान जो धरना स्थल के लिए चर्चित रहा है। यहाँ निगम ने सुरक्षा की दृष्टि से बाउन्ड्रीवाल,बैठने योग्य ग्रेनाइट खुर्सी,जमीनी चेकर टाइल्स ,धरना मंच सब बनाया जिसमे लाखो रुपये खुल कर खर्च किया…और बनाया। जादुई लेडिस जेन्स यूरिन रूम जो गांधी मैदान पुलिस थाना के सामने स्थित है। जहां लोग लघुशंका के समय इधर उधर भटके न पर यहाँ जो टंकी लगाई गई वो भरेगी कैसे।
शायद ये नगर निगम सोचना भूल गई और वरुण देव के भरोसे छोड़ दिया। जिसके कारण गंदगी इतनी होती है कि उसका कोई उपयोग ही नही करता। साथ ही इस बात को भी दर्शाता है कि लोगो द्वारा टैक्स जो निगम को दिया जाता है। उसका खर्च किस प्रकार किया जाता है। सब भगवान भरोसे है। पता नहीं और कितनी जगह ऐसे जादुई करिश्मे धमतरी नगर निगम ने कर रखा है।





