देश - विदेश

LPG से लेकर UPI तक.. आज से लागू हो रहे हैं ये बदलाव, आपकी जेब पर पड़ेगा असर

नई दिल्ली। आज से साल 2025 का दूसरा महीना यानी फरवरी शुरू हो गया है।  आज से कई ऐसे बदलाव होने जा रहे हैं, जो आम लोगों की जेब पर असर डालेंगे। आज का सबसे बड़ा इवेंट बजट है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज वित्त वर्ष 2025-26 का आम बजट संसद में पेश करेंगी। इस बजट में आज आदमी की जेब से जुड़ी कई सारी घोषणाएं हो सकती हैं।

आज पेश होगा देश का आम बजट

वित्त वर्ष 2025-26 का आम बजट आज संसद में पेश होने जा रहा है। इस बजट में कई बड़ी घोषणाएं हो सकती हैं, जो सीधे आपकी जेब पर असर डालेंगी। उम्मीद की जा रही है कि वित्त मंत्री इनकम टैक्स की मूल छूट सीमा को 3 लाख रुपये से बढ़ाकर 10 लाख रुपये कर सकती है। इससे करदाताओं को बड़ी राहत मिलेगी। इसके अलावा 15 लाख रुपये से 20 लाख रुपये तक की इनकम पर 25 फीसदी का नया टैक्स स्लैब आ सकता है।

घट गये एलपीजी सिलेंडर के दाम

देश में आज 1 फरवरी से 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 7  रुपये की गिरावट आई है। इससे राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज 1 फरवरी से 19 किलोग्राम वाले गैस सिलेंडर की कीमत 1797 रुपये हो गई है। यह पहले 1804 रुपये का मिल रहा था। वही, घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। 

Related Articles

Back to top button